स्काउट एवं गाइड से कैसे जुड़ें ? और इससे जुड़ने के क्या लाभ हो सकते है?
How Join Scouts and Guides? स्काउट एवं गाइड से जुड़ने के दो तरीके हैं- अगर हम किसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ,तो स्काउट से जुड़ने की इच्छा जताकर जुड़ जाते हैं। या फिर स्काउट्स के डिवीज़न में जाकर हमें इस बारे में सूचित करना होगा। जिसके बाद वो आपको इसमें शामिल करने पर विचार- विमर्श तथा वार्ता करेंगे। इसके अलावा हमें कुछ बातें पता होनी चाहिए। जैसे- हम स्काउट्स एंड गाइड्स क्यों ज्वाइन करने के इच्छुक हैं? हर वर्ष के अंत तक वे ऐसे कौन- कौन से लक्ष्य होंगे, जिन्हें हम हर हाल में पूरा करना चाहते हैं? स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़ने से लाभ इसमें राष्ट्रपति तथा राज्य पुरस्कार सर्टिफिकेट से सीधे तौर पर रोजगार की प्राप्ति नही हो सकती। परंतु बायोडाटा के साथ संलग्न होने से इसकी सम्भावना बढती हैं। इंटरव्यू के वक़्त स्काउट गाइड प्रशिक्षण में मिले अनुभव से लाभ होता है । हमें अपने प्रतिद्वंदियों से हमेशा दो कदम आगे रखते हैं। इसके अलावा भारतीय रेलवे में जॉब के लिए स्काउट्स/गाइड्स आरक्षण का भी प्रावधान है। अंततः हमें इस पर मिले उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए...