स्काउट व गाइड के तृतीय सोपान हेतु अर्हताएँ
इस पोस्ट में हम स्काउट व गाइड के तृतीय सोपान हेतु १३ अर्हताएँ को जानेंगे जिसे हमने स्काउटिंग के “प्रगति पथ” पुस्तक से लिया है जो आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है . तृतीय सोपान हेतु अर्हताएँ या सिलेबस को हम बिन्दुवार जानकारी प्रदान कर रहे हैं:- स्काउट व गाइड के तृतीय सोपान हेतु अर्हताएँ 1. पॉयनियरिंग :- (क) निम्नलिखित का उपयोग और बांधना जाने- कुर्सी गाँठ (Fireman’s chair knot) ) भारवाहक गांठ (Manharness knot) फन्देदार ध्रुव गाँठ (Bowline on a bite) खिंच खुलनी (DrawHitch) (ख) कर्णाकार बन्धन (Diaganal Lashing) का उपयोग और लगाना जाने। (ग) ‘प्रथम सोपान के अतिरिक्त अन्य विधियों से रस्सी के सिरे (व्हिपिंग)सुरक्षित करना जाने। (घ) अपनी टोली के साथ कम से कम तीन लाठियों की सहायता से ध्वज दण्ड बनाकर उसमें ध्वज फहराये (ड) स्वयं के लिये अस्थाई शैल्टर बनाये। (च) आई/बैंक/सॉर्ट स्पलाईस में से किसी एक साँठ को लगाना जाने। 2. तैराकी (क) 50 मीटर तैरना जाने। (ख) तैराकी के सुरक्षा नियम जाने। (ग) मांस पेशियों में खिंचाव का उपचार जाने।अथवा निम्नलिखित में से कोई एक दक्षता पदक उत्तीर्ण...