विभिन्न स्तर के बच्चों के लिए योग शिक्षा कैसी हो, जानिए “योगा (YOGA)” जिसे सुनते ही मनुष्य के मन में उत्साह एवं एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लग जाता है. हमारे देश में ऋषि-मुनियों ने योग क्रिया के माध्यम से अपने शरीर को चिरकाल तक युवा रहने वाला, आलस्य रहित, स्फूर्तिवान बना लिया था और आज भी बहुत से ऐसे तपस्वी मौजूद हैं । अब जब बात विद्यार्थी जीवन के संदर्भ में आ जाए तो विद्यार्थी जीवन हेतु योग क्रियाएँ उतनी ही महत्वपूर्ण होती हैं । विद्यार्थियों के लिए योग बहुत ही लाभदायक माना गया है इससे बच्चों के मन-मस्तिष्क में स्थिरता आती है और बच्चों को अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में भी पूर्ण रूप से सहायता मिलती है। योग के चमत्कार को तो पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है इसी वजह से दुनिया के अधिकांश देशों में योग शिक्षा को अनिवार्य किया गया है। योग शिक्षा (YOG EDUCATION) जितनी कम उम्र से ली जाये, उतना ही शरीर को ज्यादा लाभ पहुँचाती है और वैसे भी बच्चों का शरीर बड़ों की तुलना में ज्यादा लचकदार होता है इसलिए बच्चे चीजों को जल्दी और आसानी से ग्रहण कर ले जाते हैं। आज की तुलना में पहले के बच्चो...