हमको मन की शक्ति देना

हमको मन की शक्ति देना

हमको मन की शक्ति देना , मन विजय करें।
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें।

भेदभाव अपने दिल से, साफ कर सकें।
दोस्तों से भूल हो तो, माफ कर सकें।
झूठ से बचे रहें, सच का दम भरें।
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें।
हमको मन की शक्ति देना …॥

मुश्किलें पड़े तो हम पे, इतना कर्म कर।
साथ दे तो धर्म का, चलें तो धर्म पर।
खुद पे हौसला रहे, बदी से ना डरें।
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें।

हमको मन की शक्ति देना , मन विजय करें।
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें।

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?