स्काउट निनाद (Scout Yells)

स्काउट निनाद (Scout Yells)

निनाद 1

जन्म जहाँ पर……हमने पाया ,
अन्न जहाँ का ……हमने खाया ,
वस्त्र जहाँ के……….हमने पहने ,
वह है प्यारा………..देश हमारा ,
उस देश की सेवा कौन करेगा……….हम करेंगे,हम करेंगे,हम करेंगे.

निनाद 2

रहे मौत को जो ललकार …….उन वीरों की जय जयकार.

निनाद 3

बोलो की भाई………बम
बोलो की भाई………बम
बोलो की भाई………बम भोले
गोल गोल ……..गपक
लड्डू खाए …….झपक

निनाद 4

बोलो की भाई ……..रस
बोलो की भाई ……..रस
बोलो की भाई ……..रसगुल्ला

निनाद 5

सदाचार से …..रहना सीखो
मधुर वचन…..कहना सीखो.

निनाद 6

बच्चों से………हम प्यार करेंगे,
युवकों का…….गुणगान करेंगे,
बूढों का ………सम्मान करेंगे,
देश में ……….इज्जतदार बनेंगे,
कौन………….हम,हम,हम।

निनाद 7


बूम लाका बूम लाका ……….बो वो वो
चिंग लाका चिंग लाका ……. चो चो चो
बूम लाका चिंग लाका हु आर यू …..
वी आर दी स्काउट्स कांट यू सी

निनाद 8

हम हैं बच्चे….प्यारे प्यारे,
तोड़ के लाये…नभ के तारे ,
मात्रभूमि के …हमी सहारे.

निनाद 9

क्या तुम भूखे……….कभी नहीं
क्या तुम प्यासे……..कभी नहीं
क्या तुम थकते……..कभी नहीं
कभी नहीं…………….कभी नहीं,कभी नहीं,कभी नहीं.

निनाद 10

एक हमारा नारा है……….तैयार रहो,.तैयार रहो
यही सिधान्त हमारा है….तैयार रहो,.तैयार रहो

निनाद 11

कसरत करके……..चुस्त रहेंगे
खेल कूदकर……….स्वस्थ रहेंगे
सेवा करके…………मस्त रहेंगे

निनाद 12

सच बोलो ………….आराम मिलेगा
सेवा से ……………..सुख धाम मिलेगा

निनाद 13

देश की रक्षा……..करना सीखो
जीना है तो……….मरना सीखो

घर घर गूंजे- नाद
देश हमारा- जिंदाबाद

स्काउट निनाद 14

खतरा आया………आने दो ,
खतरा आया………आने दो ,हमें वीर बन जाने दो,
खतरा आया………आने दो ,हमें वीर बन जाने दो,करके कुछ दिखलाने दो,
खतरा आया………आने दो ,हमें वीर बन जाने दो,करके कुछ दिखलाने दो,वाह,वाह,वाह .

स्काउट निनाद 15

कर्म में -बसते है भगवान
कर्म में- अपना जीवन प्राण

कर्म पर- आओ हों बलिदान

निनाद 16

स्काउट/गाइड —तैयार रहो
कैसे रहोगे?—शरीर से
कैसे रहोगे?—मस्तिष्क से
कैस रहोगे?—चरित्र से
कैसे रहोगे?—शरीर से, मस्तिष्क से, चरित्र से

निनाद 17

हम तूफान–हम चट्टान
देश की शान—देश के बच्चे
देश की दौलत–देश के बच्चे
देश की शान— देश के बच्चे
देश का सब कुछ—देश के बच्चे,देश के बच्चे,देश के बच्चे

निनाद 18

कब बुलबुल सिद्धान्त-कोशिश करो।
स्काउट/गाइड सिद्धान्त–तैयार।
रोवर रेंजर सिद्धान्त–सेवा।

BHARAT-SCOUTS-AND-GUIDES
BHARAT-SCOUTS-AND-GUIDES

Educationdepart.com एक ऐसा वेब पोर्टल है जिसमें शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेजीकरण, महत्वपूर्ण आदेशों, निर्देशों, उपलब्धियों या इससे जुड़े हुए हर प्रकार की गतिविधियों का साझा तो किया जाता है साथ ही, शालेय संगठन और शालेय पाठ्यक्रम पर भी पोस्ट बनाये जाते हैं ताकि शिक्षा विभाग के क्रियाकलापों से आपका साक्षात्कार हो सके. आप हमसे जुड़कर अपनी बात रख सकें या अपडेट रहें, इस हेतु नीचे के सोशल मीडिया से लिंक/बटन दबाएँ .

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?