स्काउटिंग / गाइडिंग क्या है ?(What is Scouting & Guiding)

स्काउटिंग / गाइडिंग क्या है ?(What is Scouting & Guiding)

स्काउटिंग/ गाइडिंग नवयुवको / युवतियों के लिये एक स्वम- सेवी, गैर राजनीतिक शैक्षिक आन्दोलन है जो किसी मूल,  जाति, धर्म, वंश के भेदभाव से परे प्रत्येक व्यक्ति के लिये खुला है तथा लार्ड बेडेन पावेल द्वारा 1907 मे निर्धारित उदेश्य सिद्धान्त व  विधियों पर आधारित है |

What is Scouting

स्काउटिंग / गाइडिंग है-

जीवन के लिए शिक्षा:- 

स्काउटिंग/गाइडिंग विद्यालय व परिवार को पूरक है तथा उन आवश्यकताओं की पूर्ति करती है, जिनकी दोनों के द्वारा पूर्ति नहीं की जाती। स्काउटिंग ज्ञान वृद्धि, अन्वेषण, अवलोकन तथा जिज्ञासा का विकास करती है। स्काउटिंग कक्षा-कक्ष से दूर विश्व खोजती है, अन्य लोगों को सीखने की दक्षता को खटखटाती है व, उस ज्ञान को दूसरों को बांटती है। 

युवाओं एवं युवतियों के लिए आन्दोलन:-

 स्काउटिंग गाइडिगं एक आन्दोलन है प्रगतिशील स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सभी जगह विकसित एवं अनुकूलित की जाती है। 

अन्तर्राष्ट्रीयः- 

स्काउटिंग/गाइडिंग की विश्व के 216 देशों में मान्यता प्राप्त संगठन/शाखायें 

प्रगतिशील :-

 स्काउटिंग की वृद्धि कभी नहीं रूकती है। आज 216 देशों में 3 करोड़ 80 लाख से ज्यादा स्काउट/गाइड युवा व प्रौढ़ युवक एवं युवतियाँ इसके सदस्य हैं तथा, स्काउट्स एवं गर्ल गाइड्स की संख्या लगभग 150 देशों में एक करोड़ से ज्यादा संख्या है। 

सभी के लिए समान अवसरः- 

स्काउटिंग एवं गाइडिंग सभी के लिए बिना किसी जाति/धर्म के भेदभाव के संस्थापक बेडन पावेल द्वारा निरूपित सिद्धांत, उद्देश्य के अनुरूप समान अवसर प्रदान करती है। 

स्वस्थ मनोरंजन :- 

मनोरंजन के द्वारा स्काउटिंग युवा युवतियों को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास करने में सहायता करती है। 

प्रौढ़ों के लिए एक चुनौती:-

 युवाओं युवतियों के लिए सहायता, अवसर, पीढ़ियों में आपसी समझ विकसित करने का तरीका, सेवा के दौरान प्रौढ़ नेता प्रशिक्षण व अनुभव प्राप्त करते हैं, जो उनके व्यक्तिगत विकास में वृद्धि करते हैं। 

स्वैच्छिक:-

 बच्चों एवं वयस्क लोगों को स्काउटिंग से जुड़ना चाहिए।

अराजनैतिक/अशासकीय:-

 स्काउटिंग न तो किसी राजनैतिक दल अथवा संगठन का प्रतिनिधित्व करती है और न ही करनी चाहिए। तो भी स्काउटिंग गाइडिंग समुदाय को देश के लिए अपना रचनात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

अनूठी विधि:- 

व्यक्तिगत प्रतिबद्धता प्रतिज्ञा :- सादा जीवन यापन के लिए स्काउट गाइड प्रतिज्ञा व नियम का पालन करता करती है। 

कार्य द्वारा सीखना :- 

दूसरों के साथ सक्रिय भागीदारी, छोटे बड़े समूहों में कार्य करना, टोली में नेतृत्व, समूह कौशल और व्यक्तिगत उत्तरदायित्व विकसित करना। 

प्रोत्साहित/प्रेरित करने वाले कार्यक्रमः-

 युवकों युवतियों की रुचि पर आधारित प्रगतिशील गतिविधियाँ । गतिविधियाँ प्रकृति के मध्य में हो जहाँ सादगी, सृजनात्मकता और खोज, साहसिक कार्य तथा चुनौती प्रस्तुत करते हैं। 

जीने के लिए नियम/संहिता:- 

एक आध्यात्मिक आयाम : 

भौतिकता से दूर आध्यात्मिक मूल्यों को ढूंढ़ने की प्रतिबद्धता। 

सामाजिक आयामः- 

समाज के विकास में भागीदारी, दूसरों के प्रति आदरभाव रखना। प्रकृति के प्रति निष्ठा, स्थानीय, राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय शांति, समझ और सहयोग की वृद्धि करना। 

व्यक्तिगत आयाम:-

 व्यक्तिगत उत्तरदायित्व के भाव को विकसित करना और उत्तरदायित्व पूर्ण स्वयं की अभिव्यक्ति की इच्छा को प्रेरित करना।

संक्षेप में What is Scouting,

  • यह देश- भक्त, बहादुर, फुर्तीले, सक्रिय, बुद्धिमान, अग्रगामी तथा दूरदर्शी नागरिकों का निर्माण करने वाली संस्था है। 
  •  उत्त्तम नागरिकता की पाठशाला है। 
  • खाली समय का सदुपयोग है। 
  • एक शैक्षिक आन्दोलन है। 
  • एक स्वैच्छिक अशासकीय संगठन है, 
  • एक खेल, किन्तु शिक्षाप्रद खेल है। 
  • प्रसन्नतादायक वातावरण है। 
  • नेतृत्व का प्रशिक्षण है। 
  • प्रकृति से तादात्म का सु- अवसर है। 
  • मनोवैज्ञानिक प्रगतिशील प्रशिक्षण है। 
  • पाठ्य- सहगामी सर्वोतम कार्यक्रम है। 
  • व्यक्ति का चारित्रिक विकास, शारिरिक विकास और बौद्धिक विकास कर, समाज- सेवा और ईश्वर के प्रति कर्तव्य- बोध कराने वाली अद्वितीय संस्था है। 
  • भाई- चारा तथा विश्व- बंधुत्व का पाठ पढ़ानेवाली संस्था है। 

Educationdepart.com एक ऐसा वेब पोर्टल है जिसमें शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेजीकरण, महत्वपूर्ण आदेशों, निर्देशों, उपलब्धियों या इससे जुड़े हुए हर प्रकार की गतिविधियों का साझा किया जाता है ताकि शिक्षा विभाग के क्रियाकलापों से आपका साक्षात्कार हो सके. आप हमसे जुड़कर अपनी बात रख सकें या अपडेट रहें, इस हेतु नीचे के सोशल मीडिया से लिंक दबाएँ .

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?