हाथ के संकेत, सीटी के संकेत

हाथ के संकेत, सीटी के संकेत

हाथ के संकेत

 क्र. संकेत अभिप्राय
 1. हाथ को मुंह के आगे इधर से उधर हिलाना- नहीं, जैसे थे
 2.  हाथ ऊंचा उठाकर इधर से उधर धीरे-धीरे हिलाना-  फैल जाओ, बिखर जाओ
 3. उपरोक्त में ही हाथ तेजी से हिलाना समीप आओ, एकत्रित हो जाओ।
 4. हाथ से किसी एक दिशा में अंगुली से इशारा करना- उस दिशा में जाओ,
 5. मुट्ठी बंद करके हाथ को तेजी से कई बार ऊपर-नीचे करना- भागो, दौड़ कर आओ।
 6. हाथ सिर से ऊपर सीधा उठाना  ठहरो, रूको।
 7.  दोनों हाथ कंधे की सीध में दोनों तरफ फैलाना- लीडर के सामने टोली वार एकदूसरे के बराबर कतार में खड़े होना
 8. उपरोक्त स्थिति में ही एक हाथ ऊपर दूसरा नीचे हो- कदवार, ऊंचे हाथ की तरफ बड़े व नीचे हाथ की तरफ छोटे खड़े हों
 9.  दाहिने हाथ को सिर की सीध में ऊपर की ओर खड़ा करना- सब ठीक है। सुनाई दे रहा है।
 10. दाहिने हाथ को मोड़कर सिर के उपर बार-बार उपर-नीचे करना  लीडर के चारों ओर गोल आकार में खड़े हों।
 11. हाथ को मोड़कर सीने के सामनेलाना विसर्जन।
 12. हाथ को मोड़कर कंधे पर रखना टोलीवार पंक्ति में खड़े हों।
हाथ के संकेत

हाथ के संकेत, सीटी के संकेत

हाथ के संकेत, सीटी के संकेत
हाथ के संकेत, सीटी के संकेत

सीटी के संकेत


कार्य के सुगमतापूर्वक संचालन तथा अनुशासन हेतु स्काउटिंग में सीटी द्वारा निम्नलिखित संकेतों का प्रयोग किया जाता है।

 क्र. ध्वनि संकेत अभिप्राय
 1. एक लम्बी सीटी – सावधान (शांत),
आदेश की प्रतीक्षा करें।
 2.  लगातार छोटी-
छोटी सीटियां
 ००००००० दौड़कर आओ।
 3.  लगातार लम्बी-लम्बी सीटियां – – – – – – विसर्जन, तितर-बितर होजाओ, बिखर जाओ।
 4. तीन छोटी एक लम्बी सीटी ००० – टोली नायक आओ।
 5.  तीन छोटी दो लम्बी सीटी ०००- – स्काउटर/गाइडर आओ।
 6. लगातार एक छोटी एक लम्बी सीटी ०-०-०- खतरा है, दौड़कर पहुंचो।
सीटी के संकेत

नोट:-

      (1) लम्बी सीटी को डैश(-) व छोटी सीटी को डॉट (0) से प्रदर्शित करते हैं।
      (2) प्रत्येक सीटी के संकेत से पहले सावधान की एक लम्बी सीटी बजानी चाहिए।
      (3) आवश्यकता पड़ने पर ही सीटी का प्रयोग करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

स्काउट में दल नायक / कम्पनी लीडर

वन विद्या (खोज के चिह्न)

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )