स्काउट गाइड के परिभाषा उद्देश्य व सिद्धान्त
स्काउट गाइड के परिभाषा उद्देश्य व सिद्धान्त
(अ) परिभाषा-
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नवयुवकों के लिए एक स्वयं सेवी,गैर सरकारी,शैक्षणिक आन्दोलन है जो किसी मूलजाति और वंश के भेदभाव से मुक्त प्रत्येक व्यक्ति के लिए खुला है। यह 1907 में संस्थापक लार्ड बेडन पावल द्वारा संकल्पित किये गये लक्ष्य,सिद्धान्त तथा पद्धति के अनुरूप है।
(ब ) उद्देश्य –
आन्दोलन का उद्देश्य नवयुवकों के विकास में इस तरह योगदान करना है, जिससे उनको पूर्ण शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक अन्तशक्तियों की प्राप्ति हो, ताकि वे व्यक्तिगत रूप से,जिम्मेदार नागरिकों के रूप में तथा स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय समुदायों के सदस्यों के रूप में उपयोगी सिद्ध हो सकें।
( स)सिद्धान्त –
स्काउट एवं गाइड आन्दोलन निम्न सिद्धान्तों पर आधारित है:
ईश्वर के प्रति कर्तव्य
आध्यात्मिक सिद्धान्तों के प्रति दृढ़ता ईश्वर के प्रति आस्था,इन्हें अभिव्यक्त करने वाले धर्म के प्रति
वफादारी तथा इनसे उत्पन्न कर्त्तव्यों को स्वीकार करना।
नोट: ‘ईश्वर’ शब्द के स्थान पर इच्छानुसार ‘धर्म’ शब्द का प्रयोग किया जा सकता है।
दूसरों के प्रति कर्त्तव्य:
- स्थानीय राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति, समझ और सहयोग की भावना से समन्वय रखते हुए अपने देश के प्रति वफादारी।
- अपने साथियों की गरिमा तथा विश्व प्रकृति की अखंडता के प्रति अभिज्ञान तथा सम्मान के साथ समाज के विकास में भागीदारी ।
स्वय के प्रति कर्तव्य :
- स्वय के विकास के लिए उत्तरदायित्व ।
- समाज के विकास में भागीदारी
Comments
Post a Comment