भारत स्काउट व गाइड ध्वज (बनावट व महत्व)
भारत स्काउट्स व गाइड्स ध्वज-
भारत स्काउट्स एव गाइड्स ध्वज 15 अगस्त, 1951 से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज देश का एकमात्र ध्वज है। यह गहरे आसमानी रंग की पृष्ठभूमि का होता हैं नीला आसमान जिस प्रकार सम्पूर्ण विश्व को ढके हुए है, उसी प्रकार ध्वज का नीला रंग संगठन की विश्व-व्यापकता का प्रतीक है। बीच में स्काउट/गाइड बैज पीले रंग का बना होता है, जिसकी तीन पंखुड़ियाँ स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा की तीन प्रतिबद्धताओं को प्रतिबिंबित करती हैं।
बैज के मध्य में बना पीले रंग का अशोक-चक्र धर्म के अनुसार आचरण करने तथा प्रगति-पथ पर आगे बढ़ते रहने का द्योतक है। गाइड-त्रिदल सम्मिलित ध्वज तथा आकाश में सूर्य के समान चमकने का प्रतीक है। (Guide Trefoil) चक्र में चौबीस आरे बने होते हैं जो चौबीस घण्टों को प्रदर्शित करते हैं। ये चौबीस आरे हमें चौबीसों घण्टे सतर्क और सावधान रहने का संदेश देते हैं। स्काउट चिन्ह की नीचे की तीन पंखुड़ियां जिन्हें एक सूत्र में बांधा गया है – अनुशासन और विश्व बन्धुत्व का प्रतीक है।
ध्वज की नाप 3:2 के अनुपात में होती है,अर्थात् लम्बाई 3 हो तो चौड़ाई 2 होगी। संस्था के ध्वज में बैज की नाप 45 x 30 से. मी. होगी। स्काउट ध्वज फहराने के नियम लगभग राष्ट्र-ध्वज की भाँति होते हैं। स्काउट गाइड ध्वज फहराते समय सैल्यूट दिया जाता है।

भारत स्काउट व गाइड ध्वज (बनावट व महत्व)
- यह गहरे नीले रंग का होता है और इसके बीच में स्काउट बैज पीले रंग की पृष्ठभूमि पर नीले रंग से बना होता है।एसोसिएशन (संस्था) का झंडा 180 x120 से.मी. का होता है।उसमें बैज 45×30 से.मी. का होता है।
- दलों का ध्वज 120×80 से.मी. का होता है और बैज 30×20 से.मी. का बना होता है।झण्डे का नीला रंग आसमान की तरह विश्व व्यापक भ्रातृत्व भाव प्रदर्शित करता है, जिस प्रकार नीले आसमान के नीचे संसार के सभी प्राणी रहते हैं उसी तरह झण्डे के नीचे भारत स्काउट-गाइड उन्नति करें ।
- बैज में त्रिदल की तीन पंखुड़ियां स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा के तीन भागों की याद दिलाती हैं एवं सदा उन्नति करने को प्रेरित करती रहती हैं।
- ध्वज की नाप 3:2 के अनुपात में होती है।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज के प्रकार
1.संस्था का झण्डा (Association Flag)-180×120 से. मी.।
2. दल कम्पनी का झण्डा (Troop/Company Flag)- 120×80 से. मी.।
3. टोली ध्वज (Patrol Flag)-20x30x30 से. मी. नाप का जिसके सफेद कपड़े के मध्य में लाल रंग से टोली का चिन्ह बना होता है।
ध्वज फहराने के नियम
* विश्व स्काउट/गाइड ध्वज हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बायें ओर तथा उससे नीचे होगा, पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज से ऊँचा व दायें ओर होगा।
* जब ध्वज ले जाया जा रहा हो तो दायें कन्धे के ऊपर तिरछा हो तथा दायें हाथ से पकड़ा व बन्द हो। जब मार्च पास्ट में ले जाया जा रहा हो तो ‘दाहिने देख’ पर फहरा दिया जायेगा और ‘सामने देख’ पर पुनः बन्द की स्थिति में लाया जायेगा। लाठी पर सुन्दर ढंग से लपेटकर सुनहरी डोरी से बांध कर भी ले जाया जा सकता है।
मुख्य विशेष समारोह जम्बूरी आदि के समय
* भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ध्वज राष्ट्रपति, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त के अतिरिक्त अन्य किसी के लिये नहीं झुकाया जा सकता।
Comments
Post a Comment