पैट्रोल इन कौंसिल (टोली सभा)-
पैट्रोल इन कौंसिल (टोली सभा)-

टोली सभा (Patrol-in-Council)
टोली के सभी कार्य टोली-नायक के नेतृत्व में एकजुट होकर किये जाते है। प्रत्येक सदस्य की इच्छा-आकांक्षा का ध्यान रखने के लिये टोली-नायक उनसे निकट का सम्पर्क बनाये रखते हैं। टोली-नायक अपने विचारों को सदस्यों पर नहीं थोपता वरन् सदैव उनके विचारों को जानने का प्रयास करता है। टोली के सभी सदस्यों की बैठक कर आवश्यक निर्णय लिये जाते हैं जिसे टोली-सभा (Patrol-in-Council) कहा जाता है।
टोली-
नायक इस बैठक की अध्यक्षता करता है। इसमें टोली के सभी सदस्य स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त करते हैं और सर्व सम्मती से निर्णय लेकर क्रियान्वित किये जाते हैं। इन निर्णयों को टोली-नायकों द्वारा स्काउटर/गाइडर या दल-सभा तक पहुंचाया जाता है। टोली-सभा औपचारिक सभा की कार्यवाही टोली कार्य पंजिका में अंकित की जाती है।
- पैट्रोल इन कौंसिल (टोली सभा) में भाग लेना यह टोली की परिषद् होती है।
- टोली के सभी सदस्य इसके सदस्य होते हैं।
- टोली नायक इसका सभापति होता है।
- यह टोली से संबंधित सभी मामलों पर विचार करके निर्णय लेती है।
टोली का कोना (Patrol Corner)
टोली का कोना (Patrol Corner) किसी मैदान या कक्ष में जहाँ टोली के सदस्य एकत्रित होते है, अपना सामान रखते हैं, प्रशिक्षण या अभ्यास करते हैं अथवा सभा करते हैं, उस स्थान को पेट्रोल कार्नर’ कहा जाता है।
Comments
Post a Comment