स्काउटिंग में स्वागत गान

स्काउटिंग में स्वागत गान ( अतिथियों के स्वागत हेतु )

स्काउटिंग में स्वागत गान

स्वागत प्यारे बन्धु/बहिना हमारे ।
भारत माता तुमको प्यारी, तुम भारत माता के प्यारे ।

धीर-वीर गम्भीर सुहावन
पूरित सद्विचार मनभावन
मातृभूमि के हिय हर्षावन
चिर जीवहु भारत के बारे।
स्वागत प्यारे।

सुन्दर सद्विचार से प्रेरित, दृढ़ प्रतिज्ञा सद्गुण से पूरित
जन्म भूमि तुम पर जग वारित,
जननी मन्दिर के उजियारे
स्वागत प्यारे।

जन्मभूमि जग श्रेष्ठ तुम्हारी
सुख सम्पत्ति स्वर्गहु ते प्यारी
महिमा तीन लोक से न्यारी
तुमसे सुत अपनावन हारे।
स्वागत प्यारे।

BHARAT-SCOUTS-AND-GUIDES
BHARAT-SCOUTS-AND-GUIDES

Educationdepart.com एक ऐसा वेब पोर्टल है जिसमें शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेजीकरण, महत्वपूर्ण आदेशों, निर्देशों, उपलब्धियों या इससे जुड़े हुए हर प्रकार की गतिविधियों का साझा तो किया जाता है साथ ही, शालेय संगठन और शालेय पाठ्यक्रम पर भी पोस्ट बनाये जाते हैं ताकि शिक्षा विभाग के क्रियाकलापों से आपका साक्षात्कार हो सके. आप हमसे जुड़कर अपनी बात रख सकें या अपडेट रहें, इस हेतु नीचे के सोशल मीडिया से लिंक/बटन दबाएँ .

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?