स्काउटिंग में भ्रमण यात्रा-वृत्तान्त कैसे लिखें
अपनी टोली या दल के साथ बाहरी वातावरण का आनन्द लेने के लिये कम से कम एक बार प्रवेश स्काउट/गाइड को जाना होगा और उसका भ्रमण यात्रा-वृत्तान्त नीचे दिये गये उदाहरण अनुसार लिख सकते हैं।
उद्देश्यपूर्ण भ्रमण यात्रा-वृत्तान्त (उदाहरण)
यात्रा वृत्तान्त दिनांक 17 अक्टूबर रविवार को लॉयन टोली की सभा में प्रस्ताव पारित हुआ कि अगले दिन रविवार 18 अक्टूबर को बताये गये खोज के चिह्नों का अवलोकन करते हुए एक पैदल यात्रा की जायगी। यह भी निर्णय लिया गया कि टोली के सभी सदस्य प्रातः काल ठीक आठ बजे विद्यालय प्रांगण में एकत्रित होंगे।
यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक स्काउट गाइड अपने साथ नोटबुक, पैन, पानी की बोतल, 3 मीटर की रस्सी लेकर स्काउट गाइड यूनिफार्म में आयेंगे। टोली नायक द्वारा पहले से ही गन्तव्य स्थल की रैकी की जा चुकी थी।
स्थान घनघोर जंगल के मध्य स्थित कालीचौड़ मन्दिर परिसर चुना गया था। खोज के संकेतों के लिए दो घंटे पूर्व सहायक टोली नायक और एक स्काउटर आवश्यक सामग्री लेकर 8.30 बजे भेज दिये गये 9.00 बजे शेष टोली निर्देशों का अनुशरण करते हुए अनजान रास्तों से आगे बढ़े। मार्ग में विश्राम का भी समय दिया गया। जहाँ पर टोली नायक द्वारा देश भक्ति गीत व सिंहनाद लगाने का आदेश था।
प्रत्येक स्काउट/गाइड अपनी नोट बुक में सभी संकेतों को नोट करता गया। लगभग सभी संकेतों का प्रयोग किया गया। विद्यालय से गन्तव्य स्थल 1 किलोमीटर दूर था। अतः 10 बजे सभी स्काउट/गाइड वहां पहुंच गये। इस स्थान पर सहायक टोली नायक छिपा हुआ था। उसे ढूंढना था जिसे 15-20 मिनट बाद ढूंढ़ लिया गया। वह एक पेड़ की शाखा में छुपा बैठा था।
टोली के सभी सदस्यों ने संकेतों की चर्चा की। मंदिर के पास एक स्थल की सफाई कर वहां अपना सामान रख दिया। मंदिर में माता के दर्शन और पूजा अर्चना की, लगभग 1 घंटे का कार्यक्रम (मनोरंजन) करने के बाद वापसी हुई। इस छोटी-सी यात्रा को खूब पसन्द किया गया।

Educationdepart.com एक ऐसा वेब पोर्टल है जिसमें शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेजीकरण, महत्वपूर्ण आदेशों, निर्देशों, उपलब्धियों या इससे जुड़े हुए हर प्रकार की गतिविधियों का साझा तो किया जाता है साथ ही, शालेय संगठन और शालेय पाठ्यक्रम पर भी पोस्ट बनाये जाते हैं ताकि शिक्षा विभाग के क्रियाकलापों से आपका साक्षात्कार हो सके. आप हमसे जुड़कर अपनी बात रख सकें या अपडेट रहें, इस हेतु नीचे के सोशल मीडिया से लिंक/बटन दबाएँ .
Comments
Post a Comment