स्काउट के प्रथम सोपान की अहर्ताएं जाँचें

स्काउट के प्रथम सोपान की अहर्ताएं जाँचें


01. अपनी देख-रेख:-


(अ) घर पर अपने कर्तव्य के बारे में ठीक से बता सके।
(ब) अपना बिस्तर स्वयं बनाने की योग्यता हो।
(स) व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित स्वास्थ्य के नियम जाने।
(द) बी. पी. सिक्स के अभ्यास सीखें और योग/आसन/सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें।
(घ) बटन लगाना/टांकना आता हो।
(न) कैनवास चमड़े के जूते साफ व पॉलिस कर सके।
(प) अपना स्वयं का प्राथमिक सहायता बॉक्स बनायें तथा उसकी वस्तुओं की जानकारी हो।
(फ) प्राथमिक सहायता की परिभाषा और स्वर्णिम नियम को जाने।


02. अनुशासन:-

(अ) अपनी टोली की जानकारी के साथ-साथ उसके ध्वज, सिंहनाद, गीत, टोली का कोना, टोली की आवाज (कॉल) और टोली सभा (पेट्रोल-इन-कॉसिल) में प्रतिभाग करें।
(ब) हाथ और सीटी के संकेत जाने।
(स) सावधान, विश्राम, आराम से, दाहिनें, बायें, पीछे मुड़ के पैर के आदेश (ड्रिल) जाने।
(द) अपने दल/टोली के खेल में प्रतिभाग करे।
(न) गाइड कैप्टन संतुष्ट हो कि घर एवं विद्यालय में आपका व्यवहार अच्छा हो। (केवल गाइड के लिए)


03. रस्सी का कार्य:-


(अ) रस्सी के सिरे सुरक्षित कर सके।
(ब) डॉक्टरी गाँठ (रीफ नॉट), जुलाहा गाँठ (शीट बैण्ड), छूटा फाँस (क्लोहिच), धुव गाँठ (बो लाइन), लधुकर गाँठ (शीप सेन्क), मछुआरा फाँस (फिसर मैंन), राउन्ड टर्न टू एण्ड हॉफ हिचोस ।
(स)शीयर लैसिंग (समानांतर बंधन) मार्क-प्रथम और द्वितीय को बांधकर प्रदर्शित करे।
(द) घर के लिये कोई उपयोगी गैजेट हस्त शिल्प वस्तु बना सके।


04. सेवा कार्य:-


(अ) अपने स्काउटर/गाइडर के मार्गदर्शन में अपने विद्यालय या स्काउट/गाइड मुख्यालय में सेवा कार्य अपने अपनी दल कम्पनी के साथ करे।
(ब) कटने, जलने व नाक से रक्तस्त्राव का उपचार कर सके।
(स) घर की जिम्मेदारियों जैसे-भोजन बनाना, जल संग्रहण, अतिथि सत्कार एवं सफाई के कार्य में एक सप्ताह तक माता-पिता की मदद कर सके। घर पर प्रतिदिन सेवा कार्य करे और एक माह तक डायरी तैयार करे।
(द) निम्न लिखित क्रियाकलाप में भाग लेकर (1) अपने स्काउटर/ डर से वार्ता कर स्काउट/गाइड के किसी नियम का परिपालन कर उसकी रिपोर्ट स्काउटर/गाइडर को दे। (2) अपने पेट्रोल लीडर से परामर्श कर प्रकृति अध्ययन की एक कार्य-योजना बनाये और उसकी रिपोर्ट 10 दिन में स्काउटर/गाइडर को प्रस्तुत करे।
अथवा
किसी ग्राम पंचायत समिति/ब्लॉक कार्यालय/नगर पालिका/नगर निगम कार्यालय में जाकर ऐसे जन संगठनों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सेवाओं की जानकारी हासिल करे और उसकी रिपोर्ट 10 दिन मे स्काउटर/गाइडर को दे।

05. संचार माध्यम:-

पी. सी. ओ. और मोबाइल का उपयोग करना जाने और उनसे प्राप्त सुविधाओं की जानकारी हो।

06. घर के बाहर:-

(1) खोज के चिह्नों की जानकारी हो और अनुशरण करते हुए टोली के साथ अपनी कम से कम आधा कि. मी. की यात्रा करे।
(2) पैदल चलने वालों के सड़क सुरक्षा नियम जाने व उनका पालन करें।
(3) प्रकृति अध्ययन की एक पद यात्रा में प्रतिभाग करे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?