स्काउट में बांया हाथ कब और क्यों मिलाते हैं ?

बांया हाथ मिलाना (Left Hand Shake)

स्काउट/गाइड एक दूसरे से बांया हाथ मिलाते हैं। बी. पी. ने इस विचार को अफ्रीका की ‘अशांती’ जाति के सरदार ‘प्रम्पेह’ से ग्रहण किया था। प्रम्पेह ने 1874 में उसके पूर्वजों से हुई सन्धि को उसने नहीं माना। अतः उसे वश में करने का कार्य बी. पी. को सौंपा गया। बी. पी. ने अपनी युक्ति, बुद्धि, कौशल और साहस से उसे बन्दी बना लिया। जब उसे बी. पी. के सम्मुख लाया गया तो उसने अभिवादन के लिए अपना बांया हाथ आगे बढ़ाया, इसका रहस्य पूछने पर उसने कहा कि उनकी जाति में सबसे बहादुर योद्धा (बहादुरों में बहादुर) अपने मित्र से बांया हाथ मिलाता है, जिसका तात्पर्य है, उनके पास कोई शस्त्र नहीं है और वह प्रगाढ़ दोस्ती का प्रतीक है। इस घटना से प्रभावित होकर बी. पी. ने स्काउटिंग में बांया हाथ मिलाने की प्रथा को लागू करना तय किया।

कब और क्यों मिलाते हैं ?


स्काउट-गाइड परिवार के लोग आपस में मिलते समय सैल्यूट के साथ- साथ बांया हाथ मिलाते हैं । इसके निम्र कारण हैं

 
1. स्काउट-गाइड आंदोलन में बांया हाथ मिलाने की प्रथा का प्रुचलन एक रोचक घटना से जुड़ा हुआ है। दक्षिणी अफ्रीका में अशन्ति (Ashanti) नामक एक बहादुर हुब्शी जाति निवास करती है। एक बार वेड़न पावल अपनी सैनिक सेवा की अवधि में कार्यवश वहां गुये, उस समय वहां उनकीभेंट अशन्ति जाति के सरदार प्रम्पेह से हुई। भेंट के समय परम्परानुसार बेड्न पावल ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाया। यह देखकर सरदार ने कहा, नहीं-नहीं दाहिना हाथ नहीं, बांया हाथ  बढ़ाइए , हमारी जाति के बहादुर लोग बहादुरों से मिलतेसमय बांया हाथ ही मिलाते हैं। उक्त घटना से प्रभावित होकर बेडन पावेल  ने स्काउट-गाइड आंदोलन में बांया हाथ मिलाने की प्रथा प्रचलित की।

2. लेडी बी.पी. के अनुसार बाँया हाथ मिलाना, गर्मजोशीव सच्ची मित्रता का प्रतीक हैं।

3. कुछ लोगों के बाँया हाथ हृदय के निकट होने के कारण हदय से अभिवादन को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि बाया हाथ मिलाना भाईचारा, विश्वास व प्रगाढ़ मित्रता का प्रतीक है।

ध्यान रखें, समारोहों में उच्चाधिकारियों (जो स्काउटिंग से जुड़े हुए नहीं हैं) से मिलते समुय यदि वे दाहिना हाथ बढाते हैं तो स्काउट/गाइड गणवेश में होते हुए भी हमारे द्वारा दाहिना हाथ ही मिलाना उचित होगा।

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?