स्काउट में सांठ (Splices)

सांठ (Splices)
आई स्पलाइस (Eye Splice )
यह सांठ स्थायी फन्दा बनाने में उपयोगी, सुन्दर व मजबूत रहती है। ध्वज की रस्सी (Guy Rope) का आइलैट (Eyelet) बनाने आदि में यह उपयोगी है।

विधि- रस्सी के जिस छोर पर नेत्राकार सांठ बनानी हो उस सिरे की लड़ों को थोड़ा-सा खोलकर आवश्यकतानुसार लूप (Loop) बना लें तथा स्थिर भाग की लड़ों के अन्दर एक के बाद एक लड़ इस प्रकार गूथ लें कि प्रत्येक लड़ एक के बाद एक लड़ में जकड़ जाये।

बैक स्पलाइस (BackSplice)

क्राउन नॉट की भाँति पहली गाँठ लगायें, अब रस्सी की ओर प्रत्येक लड़ को क्रमशः फँसाते हुए चार-पाँच बार करते चलें।

शार्ट सपलाइस (Short Splice )-

इस सांठ का प्रयोग दो रस्सियों को आपस में जोड़ने या किसी रस्सी के कमजोर भाग को मजबूती देने के लिये होता है.

विधि- इसमें रस्सी के दो सिरों की लड़ों को थोड़ा-सा खोल कर दोनों ओर धागा बांध देना चाहिए ताकि वे अधिक न खुलें। अब जिस तरह दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में एक दूसरे में गूंथा जा सकता है, उसी प्रकार लड़ों को एक दूसरे में फंसा दें। अन्त में हाथ से मथ दें।

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?