स्काउट के द्वितीय सोपान के खेल

स्काउट के द्वितीय सोपान के खेल

वाइड खेल (Wide Games)

असीमित क्षेत्र में खेले जाने वाले खेलों को विस्तृत खेल कहा जाता है। विस्तृत खेलों (Wide Games) का रात्रि में खेलना भी रोचक होता है। इस खेल को खेलने से पूर्व क्षेत्र का चयन दिन में कर लेना चाहिए। स्थान प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण, शान्त तथा जंगली जानवरों के भय से मुक्त होना चाहिए। यह खेल दो टोलियों या टीमों के मध्य खेला जाता है। BER

दुर्ग विजय-

किसी जंगल में एक टीम ध्वज गाड़कर किला बना लेती है, दूसरी टीम के सदस्य छिपकर उस ध्वज को पाने का प्रयास करते हैं। यदि किसी टीम का कोई सदस्य दूसरी टीम को दिख जाये तो उसे अपनी टीम में मिलाते जाते हैं। निर्धारित समय में पहली टीम ध्वज प्राप्त करने में सफल हो जाती है तो वह विजय घोषित होगी अन्यथा दूसरी टीम (रक्षक टीम) विजयी मान ली जायेगी।


खजाने की खोज –

किसी साफ सुथरे जंगल में दिन में जाकर नीली, पीती, हरी या लाल झंण्डियाँ छिपा दी जाती है ताकि वे आसानी से न दिख सकें किन्तु सूक्ष्मतम खोज करने पर मिल जायें। अब रात्रि में दल या टोलीवार या दो टीमें बनाकर लिखित निर्देश देकर उन्हें ढूंढने को कहा जाता है। निर्देश पढ़ने के लिए एक लीडर या टीम लीडर नियुक्त कर दिये जाते हैं। जिससे सभी सदस्य निर्देशों का पालन कर सकें । छिपी झण्डी के स्थान की कदमों में परिधि निश्चित कर दी जाती है। जिस टीम के सदस्य झण्डी ढूंढ लेते हैं उन्हें श्रेय दिया जाता है। यदि ढूंढने में अधिक समय नष्ट हो रहा हो तो परिधि को घटा दिया जाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?