स्काउट/गाइड में चाकू (Knife) का प्रयोग

चाकू (Knife)

चाकू स्काउट/गाइड का परम मित्र है। चाकू अनेक प्रकार के होते हैं। किन्तु स्काउट/गाइड निम्नलिखित तीन प्रकार के चाकू प्रयोग करते हैं:-

1. स्काउट चाकू (ScoutKnife)
2. डेगर या सीथ चाकू (Daggeror Seath Knife)
3. जैक या क्लैस्प चाकू (JackorClasp knife)
1. स्काउट चाकू – यह बहुउद्देश्यीय होता है। इसमें तीन फल एक धारदार चाकू, एक पेंचकस खोदने व बोतल के ढक्कन खोलने के फल होते हैं। स्काउट इसे अपनी पेटी में बने छल्ले पर आसानी से लटका लेते हैं।
2. डैगर या सीथ चाकू – इस चाकू को मोड़ा नहीं जा सकता। इसके बाहर चमड़े का खोल चढ़ा होता है। इसका प्रयोग गैजेट्स की लकड़ी काटने, छीलने तथा सब्जी काटने में किया जाता है। इसे स्काउट पेटी पर लटकाया जा सकता है।
3. जैक नाइफ – इसे खोला तथा मोड़कर बन्द किया जा सकता है। यह
फल, सब्जी आदि काटने के काम आता है
सावधानियाँ
चाकू के बारे में निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए:-
जोड़ों पर मशीन का तेल डालते रहना चाहिए।
* चाकू पर किसी उपयुक्त चीज से धार लगाते रहना चाहिए। धार लगाते समय दोनों तरफ बारी-बारी से गोलाकार रगड़ना चाहिए।
* जैक नाइफ को खोलते व बन्द करते समय दोनों हाथों का प्रयोग करना चाहिए तथा खोलते व बन्द करते समय पर्याप्त सावधानी रखनी चाहिए।
* चाकू से काटते या छीलते समय हैण्डिल को पूरे हाथ से मजबूती से पकड़ना चाहिए तथा पूरे हाथ की शक्ति लगानी चाहिए।
चाकू को किसी को देते समय हैण्डिल पकड़ना चाहिए या बन्द करके देना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?