गाँठ विद्या -स्क्यार लेसिंग ( Knoting-Square Lashing)
स्क्यार लेसिंग (Square Lashing)- इसे चौकोर बन्धन भी कहा जाता है। यह बन्धन दो बल्लियों को समकोण पर बांधने के लिये प्रयुक्त होता है। मकान बनाने के लिये, मचान-पुल, गैजेट्स आदि में इस बन्धन का प्रयोग होता है।
इसे लगाते समय यह ध्यान रखें कि जिस लाठी पर बल पड़ रहा हो उसके विपरीत लाठी पर खूटा फाँस लगायें। अब तीन-चार बार लाठियों के चारों ओर समानान्तर लपेटे लगा दें तथा तीन-चार बार रस्सी के मध्य में लेकर कसाव कर दें।
प्रारम्भ में जिस लाठी पर खूटा फाँस लगाया गया हो उसके विपरीत लाठी पर खूटा-फॉस लगाकर बन्धन समाप्त कर दें।
Comments
Post a Comment