बस स्टेशन पर प्याऊ की व्यवस्था
बस स्टेशन पर प्याऊ की व्यवस्था
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संस्था हल्द्वानी ने द्वितीय सोपान के स्काउट/गाइड के लिये ग्रीष्मावकाश में एक माह तक पेयजल पिलाने का शिविर निम्नलिखित सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित करना निश्चित किया।
(अ) बस स्टेशन, हल्द्वानी
(ब) रेलवे स्टेशन, लालकुआँ
(स) पटेल चौक, हल्द्वानी
विद्यालय की मान सभा ने बस स्टेशन हल्द्वानी को चुना। अतः टोली नायकों ने स्काउटर/गाइडर के साथ बस स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन इंचार्ज से परामर्श कर स्थान का चयन किया गया। पानी के घड़े, पाइप और टिन शेड की व्यवस्था स्टेशन अधिकारी द्वारा किया जाना तय हुआ।
प्रतिभागी स्काउट/गाइड की टोलियों की तिथियाँ निर्धारित की गई। पहली जून को स्टेशन अधिकारी द्वारा एक माह तक चलने वाले प्याऊ (पानी पिलाने की सेवा का विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय संस्था के अधिकारी भी उपस्थिति थे।
टोलियों में दो की डयूटी प्याऊ में, दो को ट्रे में ग्लास रखकर चलते फिरते पानी पिलाने का कार्य दिया गया। टोली के शेष सदस्य चार घंटे के बाद बदल दिये गये। अगले दिन दूसरी टोलीको अवसर दिया गया। यह क्रम पूरे जून माह तक चलता रहा। स्काउट गाइड ने मनोयोग से एक माह तक अपना यह प्रोजेक्ट पूरा किया। 30 जून को स्थानीय विधायक ने शिविर का समापन किया और स्काउट/गाइड की निःस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। स्काउट/गाइड द्वारा की गयी इस सेवा की सर्वत्र प्रशंसा की गई।

Comments
Post a Comment