स्काउट में साइकिल चलाना अनिवार्य

साइकिल चलाना

प्रत्येक स्काउट/गाइड को साइकिल चलाना आना चाहिए, स्काउट/गाइड मितव्ययी होते हैं। अतः वे अन्य वाहनों पर अपव्यय नहीं करते वरन् आत्मनिर्भर रहते हैं। चाहे विद्यालय जाना हो या स्काउट/गाइड प्रशिक्षण या सेवा कार्य हेतु जाना हो अपनी साइकिल पर भरोसा करते हैं। अपनी साइकिल को हर समय ठीक तैयार रखते हैं। हवा भरना, पंचर जोड़ना, ब्रेक ठीक करना आदि कार्य सीख कर स्वयं करते हैं।

साइकिल चालक को सड़क पर चलने के नियमों का पूर्ण ज्ञान होना भी आवश्यक है। सड़क पर बायें चलें। दो साइकिल सवार साथ-साथ (Abreast) कदापि न चलें। आगे निकलने के लिये दाँये से काटें। सड़क क्रॉस करते समय आगे-पीछे और दाँयें-बाँएं देखकर क्रॉस करें। मोड़ों पर हाथ का संकेत दें।

अधिक जानकारी के लिये वाहन चालकों के लिये सड़क पर चलने के नियम का अवलोकन करें।

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?