हस्तकला की वस्तुएँ तथा गैजेट्स बनाना

हस्तकला की वस्तुएँ तथा गैजेट्स बनाना

जनसंख्या विस्फोट तथा शिक्षा के अनियंत्रित व उद्देश्यहीन विस्तार के परिणाम स्वरूप आज देश का असंख्य युवा वर्ग बेकारी और बेरोजगारी की दहलीज पर खड़ा है। युवा वर्ग को जो शिक्षा दी जा रही है उससे वह न घर का रह गया है न घाट का, अर्थात् न तो वह पैतृक पेशे को अपना पा रहा है और नही उसे सरकारी नौकरी ही मिल पा रही है। अतः आज आवश्यकता है उच्च शिक्षा पर नियंत्रण की और युवा शक्ति को स्वरोजगार की ओर अभिमुख करने की।

स्काउट गाइड शिक्षा में दक्षताएँ इसी निमित्त रखी गई हैं कि प्रत्येक बालक/बालिका आत्म-निर्भर बने। बचपन से ही हस्तकला की वस्तुएं बनाना सीखे। घर में बिजली का फ्यूज उड़ जान से हमे तब तक अन्धेरे में रहना पड़ता है जब तक कोई इलेक्ट्रिशियन न आ जाये। चाहे टी. वी. हो या पंखा, गैस का चूल्हा हा या अन्य उपकरण, तकनीशियन आने तक हम उस सेवा से वंचित रहना पड़ता है। अतः प्रत्येक स्काउट/गाइड का सामान्य कायाँ तथा छोटे-छोटे काम व मरम्मत के काम जैसे-बल्ब बदलना, ट्यूब बदलना, फ्यूज बाधना. हस्तकला की जानकारी होनी चाहिए ताकि समय और धन की बचत की जा सके

हस्तकलाओं में कताई-बुनाई, सिलाई, मशीन की सफाई, मशीन में तेल देना, वरक प्लग बदलना, गैस चूल्हा ठीक करना, स्टोव व पैट्रोमेक्स की सफाई व मरम्मत करना छोटा-मोटा बढ़ईगिरी का कार्य करना, औजारों पर धार लगाना, घर की पुताई व रंगसाजी करना, सजावट की चीजें बनाना, चटाई कालीन आदि बनाना, खिड़की के शीशे बदलना, चारपाई बुनना, पुस्तकों पर जिल्द चढ़ाना, लिफाफे, मोमबत्ती, चॉक बनाना, पानी के नल का वाशर बदलना, फुलवारी व किचन गार्डन की देखरेख साइकिल व घड़ी की मरम्मत इत्यादि दस्तकारी के कार्य तथा घर के लिये कुछ उपयोग गैजेट्स बनाने चाहिए जैसे-सजावट की चीजें, बुक शैल्फ, जूता स्टैण्ड, बर्तन रखने का गैजेट आदि।

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?