रुढ़ चिन्ह क्या हैं ?
रुढ़ चिन्ह
मानचित्रों में विभिन्न विवरण एवं सूचनाएं पूर्व निश्चित् चिह्नों के द्वारा प्रदर्शित की जाती है। विश्वभर में इन चिन्हों को अपनाने की एक परम्परा चली आ रही है। अतः इन्हें परम्परागत चिह्न कहा जाता है। इन चिन्हों को रूढ़ या अभिसामयिक चिह भी कहा जाता है।
इन चिह्नों को प्रत्येक देश का सर्वे विभाग प्रमाणित करता है।
भारतीय सर्वे ऑफ इण्डिया ने प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दृश्य प्रदर्शित करने के लिये निम्नाकिंत रंगों को मान्यता प्रदान की है:-
- लाल रंग- भवन व सड़कों के प्रदर्शन के लिये।
- पीला रंग- कृषि क्षेत्रों को दिखाने के लिये।
- हरा रंग- वनस्पति, वन एवं बागों के लिये।
- नीला रंग- तालाब, झील, नदी तथा जलाशयों के लिये।
- कत्थई रंग- समोच्च रेखाओं के लिये।
- भूरा रंग– पर्वत छाया के लिये।
Comments
Post a Comment