शिविर के औजार और उनका प्रयोग (Camp Tools & Their Uses )

शिविर के औजार और उनका प्रयोग
(Camp Tools & Their Uses )
शिविर जीवन स्काउटिंग/गाइडिंग का एक अभिन्न अंग है। इसमें उन्हें ।
आवश्यक औजारों की आवश्यकता पड़ती है। कुछ प्रमुख आजार निम्नलिखित हैं:-
कुछ

1.कुल्हाड़ी (Axe)
2.चाकू (Knife)
3.हथौड़ी (Hammer)
4.आरी (Saw)
5.खुपी (Spud)
6.प्लास (Player)
7.फावड़ा (Shovel)
8.सब्बल (CrowBar)
9.मुंगरी (Mallet)
10.रेती (File)
11.पेंचकस (ScrewDriver)
हथौड़ी
इसके चपटे भाग से कीलें ठोकी जाती हैं और दो नुकीले सिरों के मध्य-भाग से कीलें बाहर निकालने का काम लिया जाता है।
आरी
इसके एक ओर दांते बने होते हैं जिससे लकड़ी काटी जाती है। इसकी सहायता से सीधी रेखा में सफाई से लकड़ी काटी जा सकती है।
फावड़ा
भूमि छीलने, खोदने व नाली बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।
खुरपी
भूमि समतल करने और घास छीलने में इसका प्रयोग किया जाता है।
सब्बल
भूमि में खम्भे गाड़ने के लिये इससे गड्ढे बनाये जाते हैं।
मुंगरी
तम्बू की खूटियाँ गाड़ने व गैजेट्स में इसका प्रयोग किया जाता है।
रेती
आरी पर धार लगाने के लिये इसका प्रयोग होता है।
पेंचकस
पेंच वाले कील कसने या खोलने में इसका प्रयोग होता है। स्काउट/गाइड उक्त औजारों को भूमि पर यों ही नहीं फेंक देते वरन इन्हें रखने के लिए गैजेट्स बना लेते हैं।
प्लास
किसी चीज को पकड़ने, मोड़ने, कसने, करंट वाले तार को काटने, छीलने, लपेटने आदि के कार्य आता है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?