विश्व गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट संगठन (WAGGGS) के बारे में जानकारी

विश्व गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट संगठन (WAGGGS) के बारे में जानकारी

विश्व गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट संगठन, WORLD ASSOCIATION
अंतर्राष्ट्रीय विश्व गाइड संगठन की छत्रछाया में, राष्ट्रों के सदस्य संगठनों से निर्मित है जिन्होंने सदस्यता के सिद्धांतों को स्वीकार किया हो और संस्थापक लार्ड बेडन पावेल द्वारा स्थापित सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं।
विश्व गाइड संगठन (WAGGGS) के निम्नलिखित तीन अंग हैं-
(क) विश्व सम्मेलन (World Conference)
(ख) विश्व बोर्ड (World Board)
(ग) विश्व ब्यूरो कार्यालय (World Bureau)

(क) विश्व सम्मेलन (World Conference)
यह नीति निर्धारक अंग है। जिसकी तीन वर्ष में एक बार सभा होती है। इसमें प्रत्येक सदस्य देश के दो प्रतिनिधि होते हैं। किंतु मत एक ही होता है। सदस्यों की संख्या के अनुसार अन्य लोग भी सम्मिलित हो सकते हैं।
(ख) विश्व बोर्ड (World Board)
बोर्ड में 12 सदस्य चुने जाते है। जो विश्व सम्मेलन के कार्यों को कार्यान्वित करते हैं। प्रत्येक सदस्य 6 वर्ष के लिये चुना जाता है। ये 12 सदस्य अपने में से सभापति चुन लेते हैं। बोर्ड के सदस्यों में से प्रति तीन वर्ष बाद 1/3 सदस्य सेवा मुक्त हो जाते हैं। बोर्ड की कम से कम एक सभा प्रति वर्ष ओलेव सेंटर लन्दन में होना अनिवार्य है।
(ग) विश्व ब्यूरो कार्यालय (World Bureau)
यह संगठन का कार्यलय है। 1928 में स्थापित वैग्स मुख्यालय लन्दन में स्थिति है। इसका कार्य विश्व बोर्ड द्वारा पारित आदेशों, नियमों को लागू करना और समस्त सदस्य देशों को सूचित करना है।

विश्व गाइड केन्द्र (WorldGuide Centres)
1. पैक्स लॉज-लन्दन
2. अवर कबाना-मेक्सिको
3. अवर चैलेंट-स्विजरलैंड
4. संगम-पुणे (भारत)
5. कुसाफिरी (अफ्रीका)
प्रत्येक केन्द्र की एक उपसमिति होती है जिसमें विश्व भर के सदस्य होते हैं । वे केन्द्र के अंतर्गत सभी देशों की प्रगति के लिये योजना और प्रस्ताव बनाते हैं। इन केन्द्रों पर अनेक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
वैग्स की आय का मुख्य स्त्रोत कोटामनी है। सदस्यता शुल्क, अनुदान, दान, चिंतन दिवस सहयोग राशि और सम्पत्ति ही आय के मुख्य साधन है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रगतिशील योजना (कब, बुलबुल, रोवर / रेंजर )

हिंदी व्याकरण पाठ्यक्रम (Hindi-Grammar-Syllabus)

घायल व्यक्तियों को कैसे सुरक्षित स्थान में पहुँचाना होता है ?